Delhi Traffic Advisory: ब्रिक्स समिट का आखिरी दिन, दिल्ली में रात 8 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध, 22 जगह डायवर्जन लागू

BRICS समिट के अंतिम दिन के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किया गया।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे तीन दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) का आज आखिरी दिन है। जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी सुरक्षा के चलते रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

Traffic Police

ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (सांकेतिक फोटो)

किन प्रमुख सड़कों और इलाकों पर रहेगा असर?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज राजधानी के 22 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जबकि 35 से अधिक रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। मध्य और दक्षिण दिल्ली की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, नीति मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू रोड समेत कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

End of Feed