IPL मैच के चलते आज दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें गाइडलाइन; देखें पार्किंग और शटल सेवा की लिस्ट

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली गेट, ITO और रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

DC Vs RCB IPL 2026 Traffic Advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज, सोमवार शाम होने वाले IPL 2026 के मुकाबले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले इस मैच के कारण मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में शाम 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है।

ipl 2026 delhi traffic advisory today

दिल्ली में आज शाम से बदला रहेगा ट्रैफिक

इन रास्तों पर जाने से बचें (Delhi Traffic Diversion)

मैच के मद्देनजर शाम 5 बजे से रात के 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के रूट पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने इन रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी है। बहादुर शाह जफर मार्ग (BSZ Marg) पर दिल्ली गेट से आईटीओ के बीच दोनों तरफ ट्रैफिक जाम की आशंका जताई है। जेएलएन मार्ग (JLN Marg) पर राजघाट से दिल्ली गेट तक दोनों कैरिजवे पर भी जाम रह सकता है। आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक जाम की आशंका है। रिंग रोड पर राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर तक भारी आवाजाही आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इन इलाकों से ना गुजरने की सलाह दी है।

End of Feed