दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्त एडवाइजरी, 30 रास्तों पर डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 30 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू किया है। घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी।

Delhi Traffic Advisory: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों द्वारा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए 10 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे से नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। वाहन चालकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।

Delhi Traffic Advisory Today

दिल्ली में आज बदला रहेगा ट्रैफिक (चित्र साभार: PTI)

इन 30 प्रमुख स्थानों और रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित गोलचक्करों, चौराहों और फ्लाईओवर के नीचे आवाजाही प्रभावित रह सकती है:

End of Feed