Delhi Trade Fair में टिकट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, QR स्कैन करते ही खाते से उड़े पैसे, iPhone भी हुआ हैक

Delhi Crime News: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर (IITF) में ऑनलाइन टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी मोहम्मद फैसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। QR कोड स्कैन करते ही महिला के खाते से पैसे कटे और आईफोन हैक हो गया।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF - 2026) में आने वाले दर्शकों को निशाना बनाने वाले एक शातिर ठग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न सिर्फ एक महिला से पैसे ठगे, बल्कि QR कोड के जरिए उनके महंगे iPhone को भी सिंक करके हैक कर लिया, जिससे मोबाइल का एक्सेस बाधित हो गया था।

delhi trade fair ticket scam

पुलिस हिरासत में आरोपी

गेट नंबर-4 के पास दिया वारदात को अंजाम

घटना 15 नवंबर 2026 की है। एक महिला ट्रेड फेयर घूमने के लिए प्रगति मैदान पहुंची थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे वह मेले के गेट नंबर-4 के पास आधिकारिक ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उन्हें 400 रुपये में आसानी से टिकट उपलब्ध कराने का झांसा दिया। आरोपी ने महिला को स्कैन करने के लिए एक QR कोड दिया। जैसे ही महिला ने उसे स्कैन किया, उनके खाते से 1200 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद महिला का आईफोन अपने आप सिंक होने लगा और वह फोन को ऑपरेट नहीं कर पा रही थीं। कुछ ही देर में मोबाइल पर फेल्ड लॉगइन अटेम्प्ट का नोटिफिकेशन भी आ गया, जिससे महिला को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत मौके पर शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

End of Feed