दिल्ली को मिलेगा एक और क्रिकेट स्टेडियम, यहां तलाशी जा रही जगह

देश की राजधानी दिल्ली में एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने की तैयारी चल रही है। मजेदार बात ये है कि इस नए स्टेडियम की क्षमता मौजूदा अरुण जेटली स्टेडियम से लगभग दोगुना होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

देश में इन दिनों ICC Men's T20 World Cup का खुमार चढ़ा हुआ है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में दुनियाभर की टीमें T20 वर्ल्ड कप के लिए भिड़ रही हैं। आज यानी गुरुवार 12 फरवरी को मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला नामीबिया से है। आज का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में यह इकलौता अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम है, लेकिन अब दिल्ली में जल्द ही एक और स्टेडियम बनने जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ -

International Cricket stadium delhi

दिल्ली में बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

70 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनेगा

देश की राजधानी दिल्ली में 60 से 70 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला नया अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघन (DDCA) को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक राजधानी में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन आवंटित हो सकती है। इस महत्वकांक्षी परियोजना को लेकर DDCA की दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के साथ बातचीत हो रही है।

End of Feed