दिल्ली को अगले साल मिलेंगे दो नए हॉस्पिटल, दिसंबर में चालू होंगे 40 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

दिल्ली सरकार साल 2027 में दो नए अस्पताल आम लोगों को समर्पित करेगी। साथ ही इसी दिसंबर माह में करीब 40 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे।

दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कवायते तेज कर दी गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। इसके मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अगले साल (2027) में दो नए अस्पताल शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, अगले महीने (दिसंबर) में 40 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के लिए चालू हो जाएंगे।

दिल्ली को अगले साल मिलेंगे दो नए हॉस्पिटल, दिसंबर में चालू होंगे 40 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

माना जा रहा है इन स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुरू होने से आम लोगों को समय पर इलााज मिल सकेगा। इससे अन्य अस्पतालों से भार कम होगा।

End of Feed