Ayodhya Delhi Flight: दिल्ली से अयोध्या के बीच चलती हैं कितनी फ्लाइट्स, जानिए कितने किराए में पहुंचेंगे रामनगरी

Ayodhya Delhi Flight: दिल्ली से अयोध्या कम समय में पहुंचने का सबसे बेस्ट रास्ता फ्लाइट से है। फ्लाट्स से आप 1-2 घंटे के बीच अयोध्या पहुंच जाएंगे। दिल्ली से आपको इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट अयोध्या के लिए मिल जाएगी।

Ayodhya Delhi Flight: 22 जनवरी को बहुत से लोग अयोध्या जाने वाले हैं, इस दिन राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे देखने के लिए बहुत से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर दिल्ली से भी बहुत से लोग अयोध्या के लिए रवाना होंगे। ऐसे में सबसे कम समय में अयोध्या का सफर तय करने के लिए सबसे बेस्ट रास्ता हवाई सफर का है। फ्लाइट के माध्यम से आपका लंबा सफर चंद घंटों में पूरा हो जाएगा।

Flight for ayodhya

दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट (फोटो साभार-istock)

दिल्ली और अयोध्या के बीच फ्लाइट

दिल्ली और अयोध्या के बीच इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट चल रही हैं। इंडिगो की फ्लाइट 6 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की गई है और एयर इंडिया की फ्लाइट 16 जनवरी से नियमित रूप से शुरू हुई है। दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 11 बजकर 55 मिनट से उड़ान भरेगी और 1 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंच जाएगी। एयर इंडिया की फ्लाइट का समय दिल्ली से दस बजे का है। यह फ्लाइट 11 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचती है।

End of Feed