Delhi Murder News: दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित राज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां में दो भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को चार से पांच हमलावरों ने अंजाम दिया। जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला
पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक महेश एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष पहले भी दो बार उन पर चाकू से हमला कर चुका था। जिसके बाद अब फिर से पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
पुलिस और डीसीपी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही राज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और भी आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir News: छुट्टी के बाद क्लास में घंटों बंद रहा सातवीं का छात्र, 9 कर्मचारी सस्पेंड; तीन सदस्यीय कमेटी को जांच की जिम्मेदारी
आरोपियों की तलाश जारी
डीसीपी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है और लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।
