जब कोरोना से जूझ रही थी दुनिया, तब भी दिल्ली में दहेज के कारण मारी जा रही थीं बेटियां, देखें 5 साल के आंकड़ें

राजधानी दिल्ली में 2021 के बाद दहेज हत्या के मामलों में धीरे-धीरे कमी आई। साल 2022 में ऐसे 131 मामले दर्ज हुए,जो 2023 में घटकर 115, 2024 में 109 और 2025 में 99 रह गए। इस साल यानी 2026 में 15 मई तक ऐसे 28 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन और लंबे सामाजिक अलगाव का असर महिलाओं की सुरक्षा पर भी देखा गया। इस काल में राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और दहेज हत्याओं के मामलों में अप्रत्याशित उछाल देखी गई है। दिल्ली में साल 2021 में दहेज संबंधी मौत के 141 मामले दर्ज किए गए थे। ये पिछले पांच सालों में सबसे अधिक थे।

delhi dowry case

दिल्ली दहेज हत्या।

इस साल अभी तक दर्ज किए गए दहेज हत्या के 28 मामले

समाचार एजेंसी पीटीआई के आंकड़ों से पता चला है कि राजधानी दिल्ली में 2021 के बाद दहेज हत्या के मामलों में धीरे-धीरे कमी आई। साल 2022 में ऐसे 131 मामले दर्ज हुए,जो 2023 में घटकर 115, 2024 में 109 और 2025 में 99 रह गए। इस साल यानी 2026 में 15 मई तक ऐसे 28 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

End of Feed