दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक हादसा, डंपर ने खड़ी क्रेन और मजदूरों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; चार की मौत, दो घायल

Sarita Vihar Accident: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में डंपर ने खड़ी क्रेन और मजदूरों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से फरार डंपर चालक को पकड़ लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Sarita Vihar Accident: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी के मानव संसाधन (HR) प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

Sarita Vihar Accident

फरार चालक अब पुलिस की गिरफ्त में (फोटो- ANI)

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे, जो सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी के लिए काम कर रहे थे। घटना के बाद तड़के 3:20 बजे मौके से फरार हुए डंपर चालक को बाद में पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहा हरियाणा की पंजीकरण संख्या वाला एक डंपर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गया। क्रेन का इस्तेमाल यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले मजदूर कर रहे थे जबकि मजदूरों को ले जाने वाला एक ऑटो-रिक्शा पास ही खड़ा था। क्रेन से टक्कर के बाद डंपर ने कथित तौर पर ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed