Delhi Accident: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई; दो युवकों की मौत

मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Delhi Accident News: दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो जिंदगियां छीन ली। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सीधे फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

End of Feed