कल का Power Cut: साकेत, पालम, बवाना, वसंत कुंज सहित दिल्ली के इन इलाकों में कल कई घंटे गुल रहेगी बत्ती

दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते कल यानी गुरुवार 23 अप्रैल को बिजली गुल रहेगी। इसमें कालकाजी, वसंत कुंज, द्वारका और बवाना जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।

कल का Power Cut: उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी आसमान से आग बरस रही है। गर्मियों के दिनों में कुछ राहत घर के अंदर ही मिलती है, जब एसी, पंखा, कूलर चलता है। लेकिन बिजली की कटौती के चलते घर में भी गर्मी से जीना मुहाल हो जाता है। कल यानी 23 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बादल का कहीं नामो-निशान नहीं है। इसलिए कल प्रचंड गर्मी के लिए तैयार रहें और साथ ही बिजली कटौती के लिए भी तैयार रहें, क्योंकि कल दिल्ली के कई इलाकों में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहेगी।

Delhi Power Cut alert 23rd April

दिल्ली में 23 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती

कल यानी गुरुवार 23 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में BSES और Tata Power DDL ने निर्धारित बिजली कटौती (Schedule Power Cut) की घोषणा की गई है। यह कटौती विभिन्न रखरखाव कार्यों, ट्रांसफॉर्मर बदलने और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते की जा रही है। बिजली वितरण कंपनियों ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है। ताकि, आप पहले से ही जरूरी तैयारी कर सकें।

End of Feed