Delhi AQI Update: कोहरे और प्रदूषण की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI 300 के पार

Delhi AQI Update: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अभी भी जारी है। तापमान के गिरने के साथ यहां एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार 347 दर्ज किया गया है।

Delhi AQI Update: कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। जैसे ही एक्यूआई कम होता है शहरवासियों की उम्मीद ताजी हवा को लेकर जागने लगती है। लेकिन कुछ ही घंटों में इन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए शहर का एक्यूआई बढ़कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज दिल्ली का एक्यूआई सुबह 10 बजे 347 दर्ज किया गया है। शाम तक इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

AQI

दिल्ली एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा (Photo- ANI)

दिल्ली में लुढ़का तापमान बढ़ा प्रदूषण

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शहर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंड की लहर और घना कोहरा राष्ट्रीय राजधानी को प्रभावित करता रहा, जबकि दूसरी तरह हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई। शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक दिल्ली का कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 था, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। 10 बजे तक एक्यूआई 347 पर पहुंच गया है।

End of Feed