कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, पिंक बूथों पर गश्त तेज; सड़कों पर फुट-बाइक पेट्रोलिंग बढ़ी

Delhi Police Women Safety: कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से हुई वारदात के बाद उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। लक्ष्मी नगर समेत पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों और पिंक बूथों पर महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

Delhi Police Women Safety: कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क (Kalkaji Astha Kunj Park) में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई खौफनाक वारदात के बाद पूरी दिल्ली में गुस्सा और खौफ का माहौल है। इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल के कड़े निर्देशों के बाद दिल्ली प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए हैं। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस (Delhi Police) ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Delhi Police Women Safety

कालकाजी कांड के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

उपराज्यपाल के आदेश के बाद पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों (Kalkaji Gangrape Case) में पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ा दी गई है। शहर में बनाए गए महिला 'पिंक बूथों' पर महिला पुलिसकर्मियों (delhi Pink Booth Patrolling) की तैनाती और गश्त तेज कर दी गई है। इसके अलावा बाजारों, मुख्य सड़कों और तंग गलियों में फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) और बाइक पेट्रोलिंग के जरिए सुरक्षा का सख्त घेरा तैयार किया जा रहा है।

End of Feed