दिलजीत का शो खराब करने के लिए रची गई थी बड़ी साजिश, महिला स्लीपर सेल का हुआ इस्तेमाल, ऐन मौके पर दिल्ली पुलिस ने..

Diljit Dosanjh Show Conspiracy: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले तीन स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया गया है। दिलजीत दोसांझ का शो खराब करने के लिए रची गई साजिश के लिए पन्नू ने एक लाख रुपये की डील तय की थी।

Diljit Dosanjh Show Conspiracy: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो को खराब करने की बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले तीन स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिसे पहली बार पन्नू ने अपने नेटवर्क में इस्तेमाल किया है।

Diljit (1)

दिलजीत दोसांझ (फोटो साभार- diljitdosanjh)

एक लाख में तय हुई थी डील

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश के लिए पन्नू ने एक लाख रुपये की डील तय की थी। एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये हवाला के जरिये आरोपियों तक पहुंचाए गए थे। इसके बाद उन्हें मेट्रो स्टेशनों पर ग्रैफिटी लिखने का टास्क दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्रैफिटी लिखने के मामले में कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और इंस्पेक्टर परवीन कुमार की टीम ने एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में तीनों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमीत उर्फ रफ्तार (30 साल, पानीपत), सुमित कुमार उर्फ काका (22 साल, गुरदासपुर) और गुरप्रीत (22 साल, होशियारपुर) के रूप में हुई है।

End of Feed