Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंटरस्टेट हथियार तस्करों के रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एमपी से हथियार की तस्करी करने दिल्ली आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके 11 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल भी बरामद हुआ।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अपना सिक्का जमाया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इन हथियार तस्करों के एक अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। कार्यवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हथियार तस्करों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हथियारों की इस तस्करी में पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल भी बरामद की है। बता दें कि हथियार तस्करों को एसपी वेद प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की गठित टीम ने मिलकर इस तस्करों का भांड़ा फोड़ा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कर ली गई है, जिसमें एक प्रयागराज का है और उसका नाम विमल कुमार है, दूसरे का नाम है सुमित कुमार है और तीसरे व्यक्ति का नाम अमरजीत सिंह है।

Delhi Police Special Cell Arrested 3 Interstate Arms Smugglers

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हथियार तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश बेचते है हथियार

गिरफ्तार हुए इन हथियार तस्करों ने जानकारी दी कि ये मध्य प्रदेश से हथियार खरीदते थे और उसके बाद दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अपराधियों को इन हथियारों की आपूर्ति करते थे। आरोपियों ने आगे बताया कि वह खरगोन से 8 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदते थे और दिल्ली एनसीआर दूसरे राज्यों में 25,000 रुपये में बेचते थे। इसके अलावा इन आरोपियों से ये भी पता चला कि ये 2 वर्षों में 50 से अधिक हथियार की अपूर्ति कर रहे हैं।

End of Feed