Delhi Jantar Mantar News: यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में FIR, जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Delhi Jantar Mantar News: सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। शिकायत आजाद समाज पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाक्रम बौद्ध ने दी।

Delhi Jantar Mantar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कथित तौर पर जाति से जुड़ी आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामला नॉर्थ एवेन्यू थाने में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाक्रम बौद्ध की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Ajit Bharati.

अजीत भारती (फोटो साभार: Instagram | @ajeet.bh)

शिकायतकर्ता के अनुसार, अजीत भारती ने 22 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में आरक्षण, जाति और अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कहीं। शिकायतकर्ता ने आरोपों के समर्थन में वीडियो और उसके स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

End of Feed