Delhi News: 35 से ज्यादा मुकदमों में वॉन्टेड 'हड्डी' एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

बाहरी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ और कुख्यात स्नैचर चंदन उर्फ हड्डी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद 35 से अधिक मुकदमों में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर में हेड कांस्टेबल की छाती पर बदमाश की गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से जान बाल बाल बच गई।

बाहरी दिल्ली इलाके में दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और एक बेहद शातिर व कुख्यात अपराधी के बीच सीधी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस और स्नैचरों के बीच हुई इस आमने-सामने की फायरिंग के बाद पुलिस ने कुख्यात चेन और मोबाइल स्नैचर चंदन उर्फ हड्डी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे इस शातिर बदमाश को पकड़ने के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।

delhi encounter chandan haddi arrest

बाहरी दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

विशेष इनपुट के आधार पर बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने जब चंदन उर्फ हड्डी को चारों तरफ से घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने खुद को फंसता देख पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। चंदन ने अपनी पिस्टल से दो राउंड गोलियां दागीं। इनमें से एक बुलेट सीधे मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल दीपक की छाती पर जाकर लगी। गनीमत यह रही कि हेड कांस्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे गोली जैकेट में ही धंस कर रह गई और उनकी जान बाल-बाल बच गई।

End of Feed