दिल्ली पुलिस की खास पहल : WhatsApp पर होगा पुलिसकर्मियों की समस्या का समाधान; परिवार के भविष्य की चिंता होगी खत्म

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस व्यवस्था में सर्विस बुक, जीपीएफ, एनपीएस, मेडिकल बिल, पेंशन, वेतन, प्रमोशन, ट्रांसफर, सीनियरिटी, एमएसीपी, एलटीसी, लीव एनकैशमेंट, एरियर, अनुकंपा नियुक्ति, उच्च शिक्षा की अनुमति समेत लगभग सभी सेवा संबंधी मामलों को शामिल किया गया है।

दिल्ली पुलिस के ईस्ट जिले में पुलिसकर्मियों के हित में एक ऐसी पहल शुरू की गई है, जिसे विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी कर्मचारी कल्याण योजनाओं में से एक माना जा रहा है। डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार के निर्देशानुसार यह विशेष व्यवस्था तैयार की गई है, ताकि पुलिसकर्मियों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर मदद मिल सके। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-2 विपुल अनेजा ने विस्तृत आदेश जारी किया है।

Delhi Police WhatsApp Helpline

(सांकेतिक फोटो-Istock)

अब ईस्ट जिले में तैनात पुलिसकर्मी और रिटायर हो चुके कर्मचारी अपनी नौकरी से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत सीधे WhatsApp पर भेज सकेंगे। शिकायत मिलते ही उसी दिन संबंधित शाखा का अधिकारी या कर्मचारी शिकायतकर्ता से संपर्क करेगा और उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इतना ही नहीं, शिकायत की प्रगति की जानकारी भी समय-समय पर खुद विभाग की ओर से दी जाएगी।

End of Feed