INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, बैरिकेड तोड़ने और मिनी ट्रक के इस्तेमाल पर दर्ज हुई FIR

विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के लिए प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद, नेता और कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ने के लिए सड़कों पर उतर आए थे।

INDI Alliance March: राजधानी दिल्ली में हाल ही में विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन द्वारा निकाले गए मार्च और प्रदर्शन को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कल (सोमवार) हुए उग्र प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था के उल्लंघन के मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के लिए प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद, नेता और कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। इसे लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Congress party leader Rahul Gandhi

दिल्ली में कांग्रेस का विरोध मार्च

दिल्ली में 12 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन को लेकर कई FIR दर्ज की गई है। ये FIR BNSS की धारा 163 के उल्लंघन पर और अन्य सेक्शन में दर्ज की गई है। दो FIR तिलक मार्ग थाने में दर्ज हुई है, जबकि एक मंदिर मार्ग थाने में और एक एफआईआर बाराखम्भा थाने में दर्ज हुई है। कुल 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

End of Feed