Delhi Encounter: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सालभर से फरार था बदमाश

दिल्ली में एक साल से पैरौल जंप के बाद फरार चल रहा आरोपी पकड़ा गया। रोहिणी में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया।

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर बताया जा रहा है। जिसकी पहचान रॉबिन के तौर पर हुई है, वह सालभर पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आरोपी रॉबिन की शाहबाद डेरी के बरवाला गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, तभी दोनों ओर से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान रॉबिन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

End of Feed