Delhi: मुनिरका से चीन तक फैला था ठगी का नेटवर्क, क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो रैकेट के 3 गुर्गों को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन साइ-हॉक (Cy-Hawk)' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के एक हाई-प्रोफाइल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार चीनी हैंडलर्स और अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।

Operation Cy-Hawk: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रविवार को ‘साइ-हॉक (Cy-Hawk)’ ऑपरेशन के तहत एक हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े संगठित साइबर-फाइनेंशियल रैकेट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

delhi cyber crime news

दिल्ली के बड़े साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक चित्र)

कैसे शुरू हुई जांच

इस पूरे रैकेट का खुलासा उत्तम नगर निवासी 56 वर्षीय रंजन की शिकायत के बाद हुआ। पीड़ित रंजन ने आरोप लगाया था कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनके साथ करीब 42.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

End of Feed