दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन; ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) ने ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आमिर चौधरी और संजय गुप्ता शामिल हैं, जबकि इससे पहले 10 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका था। यह गिरोह सरकारी अधिकारियों और कमर्शियल वाहन चालकों को ब्लैकमेल और फर्जी स्टिकर के जरिए धोखा देता था।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) ने रविवार को ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आमिर चौधरी सिकंदर और संजय गुप्ता शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में 10 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

Delhi Police Cracks Traffic Fraud and Extortion Racket (Symbolic Photo)

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक फ्रॉड और एक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया (सिंबॉलिक फोटो)

क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान की। पहले ऑपरेशन में जीशान अली के नेतृत्व वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य आमिर चौधरी को पकड़ा गया। यह गिरोह ट्रैफिक पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारियों का वीडियो चुपके से बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता और पैसे वसूलता था। सुल्तानपुरी निवासी आमिर चौधरी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल की टीम ने उसे एक सरकारी अधिकारी से जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 60,000 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

End of Feed