Delhi News: पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत; अब मेडिकल इमरजेंसी में ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने अपने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल शुरू की है। अब मेडिकल इमरजेंसी के दौरान जरूरी प्रमाण पत्र लेने के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह व्यवस्था उन्हें त्वरित इलाज और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने अपने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल शुरू की है। नए आदेश के तहत अब किसी भी पुलिसकर्मी या उसके परिवार के सदस्य को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान जरूरी इमरजेंसी ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Delhi Police Central District

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस की सराहनीय पहल (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रमाण पत्र सीधे पुलिसकर्मी के घर या उस अस्पताल में पहुंचाए

डीसीपी सेंट्रल IPS रोहित राजबीर सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल) प्रशांत चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा है कि मेडिकल ब्रांच यह सुनिश्चित करेगी कि इमरजेंसी ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट समय पर संबंधित कर्मचारी या उसके परिवार तक पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला लाइन से तैनात स्टाफ या राइडर को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बिना किसी देरी के प्रमाण पत्र सीधे पुलिसकर्मी के घर या उस अस्पताल में पहुंचाए, जहां इलाज चल रहा हो।

End of Feed