Delhi News: नशा मुक्त दिल्ली मिशन में बड़ी कामयाबी, करोड़ों की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10.970 किलो उच्च गुणवत्ता की चरस बरामद की है। साथ ही नेपाल के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बरामद चरस की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से नेपाल से दिल्ली तक मादक पदार्थों की सप्लाई में शामिल था।

Delhi News: दिल्ली को 2027 तक नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को 10.970 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।

CRIME

फाइल फोटो

पुलिस ने किया स्पेशल टीम का गठन

दिल्ली पुलिस आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की सख्त निगरानी में की गई इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि दिल्ली पुलिस दक्षिण-पूर्व जिला स्पेशल स्टाफ को 1 जनवरी को एएसआई अनिल के माध्यम से एक पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक नशा तस्कर की लगातार आवाजाही हो रही है, जो उच्च गुणवत्ता की चरस की सप्लाई में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

End of Feed