दिल्ली में फर्जी बम की धमकियों का मास्टरमाइंड मैसूर से गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा भेजे ईमेल

दिल्ली पुलिस ने मैसूरु से एक 47 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया, जिसपर आरोप है कि उसने कोर्ट और स्कूलों को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजे। पुलिस के अनुसार आरोपी पढ़ा-लिखा है, लेकिन बेरोजगार है। जांच में कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

दिल्ली में लगातार मिल रही फर्जी बम धमकियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसने पिछले कई महीनों में दिल्ली के कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले कई फर्जी मेल भेजे थे। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उसे आज दिल्ली लाया जाएगा, जिसके बाद मामले की गहन जांच की जाएगी।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

पुलिस के अनुसार, आरोपी को मैसूर के वृंदावन लेआउट स्थित उसके घर से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रीनिवास काफी पढ़ा-लिखा है और उसके पास पोस्टग्रेजुएट की डिग्री है, लेकिन वह फिलहाल बेरोजगार है। श्रीनिवास अपनी मां के साथ रहता है, जो एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल शिक्षिका हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने लॉ स्कूल में पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन वह आखिरी साल पूरा नहीं कर सका।

End of Feed