दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, जहांगीरपुरी का शातिर अपराधी 'तूफान' गिरफ्तार; अलीगढ़ से मंगाया था हथियारों का जखीरा

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी के वॉन्टेड अपराधी ध्रुव उर्फ तूफान को गिरफ्तार किया है। वह डकैती और फायरिंग के कई मामलों में फरार था।

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी और उत्तरी दिल्ली के इलाकों में कुख्यात 22 साल के शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 'तूफान' के नाम से मशहूर यह आरोपी डकैती और फायरिंग के कई मामलों में वॉन्टेड था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

Criminal Dhruv alias Toofan arrested

SD ग्रुप' का था गुर्गा था तूफान

भलस्वा डेयरी के पास बिछाया गया जाल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी ध्रुव उर्फ राज उर्फ तूफान के रूप में हुई है। पुलिस को 13 मार्च को एक पुख्ता जानकारी मिली थी कि ध्रुव अपने साथियों से मिलने के लिए भलस्वा डेयरी झील के पास गोल्फ कोर्स रोड पर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम की लोडेड पिस्तौल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत ज़ब्त कर लिया।

End of Feed