गर्लफ्रेंड के चक्कर में भूल गया मां का दुलार, Iphone गिफ्ट करने के लिए बेच दिए गहने

Delhi News: दिल्ली के नजफगढ़ में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए अपनी मां के गहने बेच दिए। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। साथ ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है और बेचे गए गहने व आईफोन बरामद कर लिए गए हैं। युवक नौवीं कक्षा में पढ़ता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के नजफगढ़ की घटना।
  • नौवीं में पढ़ता है आरोपी छात्र।
  • पुलिस ने गहने किए बरामद।

Delhi News: दिल्ली के नजफगढ़ में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उसे आईफोन गिफ्ट करने लिए अपने घर में ही चोरी को अंजाम दिया है। युवक ने अपनी मां के जेवरात चोरी किए और उसे बेचकर पैसे जुटाए। पैसे जुटाने के बाद उसने आईफोन खरीदा। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से आईफोन व बेचे गए गहने भी बरामद हुए हैं।

Delhi boy sold mother jewellery

सांकेतिक फोटो।

घर में चोरी की शिकायत

दिल्ली के द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि नजफगढ़ थाने में तीन अगस्त को एक महिला के घर में चोरी की घटना के संबंध में मामला दर्ज हुआ था। महिला ने शिकायत में कहा था कि दो अगस्त की सुबह आठ बजे से दोपहर के तीन बजे के बीच उसके घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

End of Feed