दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जेपी नड्डा ने 'महिला समृद्धि योजना' का किया ऐलान; कैबिनेट से मिली मंजूरी

Delhi: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये प्रदान करने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ का प्लान तैयार हो चुका है। किसी भी वक्त राज्य सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ही इस योजना का आधिकारिक ऐलान होना है।

Mahila Samriddhi Yajana: दिल्ली की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने हर गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये (Women of Delhi will get 2500 Rupees Every Month) देने वाली 'महिला समृद्धि योजना' का ऐलान कर लिया है। कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर मुहर लग गई है।

Mahila Samridhi Yojana Announced

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' का हुआ ऐलान।

'महिला समृद्धि योजना' को आज दे दी गई है मंजूरी- जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' को आज मंजूरी दे दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 'हमने कैबिनेट कि बैठक कि दिल्ली के बहनों से जो वादा किया था, 2500 रुपये देने की बात को मुहर लगा दी है। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।'

End of Feed