दिल्ली के होटल में सनसनीखेज वारदात; बाथरूम में मिला महिला का शव, फरार प्रेमी गिरफ्तार

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को महिला के शरीर पर चोट और गला घोंटने के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नबी करीम थाना क्षेत्र के रोहित DX होटल के कमरा नंबर 123 में महिला का शव बाथरूम में पाया गया, जबकि उसका पुरुष साथी मौके से फरार हो गया।

Girl dead body found in a hotel

होटल में मिला लड़की का शव

घटना 8 जून की सुबह तब सामने आई जब होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि महिला और उसका साथी 7 जून को होटल में ठहरे थे। अगली सुबह करीब 8:30 बजे युवक होटल से अकेले निकल गया।

End of Feed