प्रेमी और रिश्तेदार के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे पहुंची सलाखों के पीछे

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक जटिल हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी और जेल में बंद रिश्तेदार की मदद से पति की हत्या करवाई। मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां हिस्ट्रीशीटर प्रीतम प्रकाश की लाश नाले में मिली थी। पुलिस ने डीएनए जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक जटिल और चौंकाने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी और रिश्तेदार की मदद से अपने पति की हत्या करवाई। यह मामला 5 जुलाई 2022 को हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर थाना क्षेत्र का है, जहां हिस्ट्रीशीटर प्रीतम प्रकाश की हत्या कर उसका शव एक नाले में फेंक दिया गया था।

Wife plotted to murder her husband

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनिया ने हत्या की साजिश अपने रिश्तेदार विजय के साथ रची थी, जो पहले से ही हरियाणा की जेल में बंद है। पहले रोहित ने हत्या के बदले छह लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में सोनिया ने विजय को 50 हजार रुपये में सुपारी दे दी।

End of Feed