Explained: मानसून बीतने के बाद भी क्यों दिल्ली हुई पानी-पानी; जानें क्या है इस बेमौसम बरसात की वजह

मंगलवार को हुई दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश ने लोगों को चौंका दिया। इससे लगातार बढ़ रही गर्मी को जरूर कम हुई लेकिन इससे लोगों को कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ीं। सड़कों के किनारे अपने जलने की राह देख रहे रावण के पुतलों से लेकर दुर्गा पंडाल सब बारिश की चपेट में आ गए। लेकिन मानसून बीतने के हफ्ते भर बाद बारिश कैसे आ गई। तो आइए जानते हैं क्या है इस बारिश का कारण और क्या आगे भी बन रही है संभावना?

Delhi Rain Reason: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह कुछ अलग थी। पूरे NCR इलाके में सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश की एक ओर इस बारिश ने सितंबर की उमस भरी गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। त्योहारी सीजन में भारी भीड़ के बीच यह बेमौसम बारिश दिल्लीवासियों के लिए दोहरी चुनौती लेकर आई। बता दें कि दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 24 सितंबर को हो चुकी है। इस साल मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले ही वापस लौट गया। साल 2002 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून की विदाई हुई है। मानसून के विदा होने के हफ्ते भर बाद भी मंगलवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई।

delhi rain forecast weather news

आखिर मानसून के बाद भी क्यों हुई बरसात (चित्र साभार: PTI)

बेमौसम बरसात के पीछे का कारण

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि यह बारिश किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई मौसमी सिस्टमों के जटिल मेल से हो रही है। दरअसल, अरब सागर के पास कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch) क्षेत्र में एक वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया यानी निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम दिल्ली-NCR के मौजूदा मौसम पर असर डालने में अहम भूमिका निभा रहा है।

End of Feed