मुख्यमंत्री के तौर पर CM रेखा गुप्ता को कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल यानी गुरुवार 20 फरवरी को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी। सैलरी के अलावा उन्हें अन्य क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी। उनकी सुरक्षा कैसी होगी और किस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हें दी जाएंगी। जानिए सब कुछ -

रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली को उसकी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई हैं। वह कुल मिलाकर दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना थे, जो 2 साल 86 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनके बाद साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और वह भी 2 साल 228 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। 1998 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साहिब सिंह वर्मा को हटाकर सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया, वह 52 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं। भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल में 3 मुख्यमंत्री दिए। इसके बाद पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा, जो सिलसिला 2025 विधानसभा चुनाव में टूटा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी और भाजपा की तरफ से राज्य की दूसरी महिला CM हैं। एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कितनी तनख्वाह और सुविधाएं मिलेंगी? चलिए जानते हैं।

Delhi CM Rekha Gupta's Salary.

दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलेगी?

मुख्यमंत्री होने के नाते CM रेखा गुप्ता को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए पहले से निर्धारित हैं। इसमें मुख्यमंत्री की सैलरी यानी तनख्वाह, रहने के लिए एक बंगला, गाड़ी, सुरक्षा, मुफ्त इलाज, फ्री बिजली सहित कई सुविधाएं हैं। सभी के बारे में एक-एक कर जानते हैं।

End of Feed