दिल्ली

दिल्ली में AAP नेताओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं बंद, केजरीवाल सरकार की कई योजनाएं भी जांच के घेरे में !

दिल्ली में बीजेपी अपनी सरकार बना चुकी है, रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में है। दिल्ली सरकार की तरफ से आम आदमी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को मिलने वाली तमाम सरकारी सुविधाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं।

Image

आप नेताओं की सरकारी सुविधाएं दिल्ली सरकार करेगी बंद

Photo : PTI

भाजपा के दिल्ली में गद्दी संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं और अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी दौरान एक बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनसे जुड़े पदाधिकारियों को मिलने वाली दिल्ली सरकार की तरफ से सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं।

सीएम ले रहीं हैं धड़ाधड़ फैसले

इसके अलावा अब मोहल्ला क्लीनिक और अन्य योजनाओं की भी जांच होने की बात सामने आ रही है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुर्सी संभालते ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक के बाद एक बैठक शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट और जगह पर भेजे गए अधिकारियों को भी वापस अपनी जगह अपनी पोस्ट पर ज्वाइन करने के लिए कह दिया गया है।

आप नेताओं की सुविधाएं बंद

इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से आम आदमी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को मिलने वाली तमाम सरकारी सुविधाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। सूत्रों की मानें तो मोहल्ला क्लीनिक की जांच भी जल्द शुरू होगी और वहां से मिलने वाली दवाइयां और जिन मरीजों का वहां से इलाज होता था, उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही साथ यह भी आंकड़े जुटाए जाएंगे कि किस तरह की दवाइयां और टेस्ट के लिए वहां से लोगों को भेजा जाता था।

दिल्ली सरकार कराएगी योजनाओं की जांच

माना यह जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली में सत्ता संभालने के दौरान जिन भी योजनाओं को मूल रूप दिया गया था, उनकी समीक्षा की जाएगी और अगर उनमें कमियां और दोष पाए गए, तो उनके संबंधित अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी दिल्ली सरकार अपनी रिपोर्ट दे सकती है।

महिला सम्मान राशि पर आप ने बीजेपी को घेरा

वहीं दूसरी ओर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को 2500 रुपए देने का किया वादा आखिरकार भाजपा ने तोड़ ही दिया। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा सरकार की शाम 7 बजे हुई कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए देने की स्कीम को पास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बताएं कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री और शपथ ग्रहण से पहले खुद रेखा गुप्ता ने कहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही महिलाओं के लिए ढाई हजार रुपए देने की स्कीम की जाएगी, तो फिर क्यों नहीं किया गया?

IANS की रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article