Delhi News: दिल्लीवालों हो जाओ खुश, पश्चिमी दिल्ली में खत्म होगा जाम का झाम, पूरा हुआ नारायणा पुल का काम

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा फ्लाईओवर को मरम्मत के कार्य के चलते बंद किया गया था। यही कारण है की मायापुरी से बरार स्क्वायर तक आए दिन भारी जाम लगा रहता है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है और वाहनों के लिए उस जल्द ही खोला जाएगा।

Delhi News: दिल्ली की कई सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक टाइम पर तो वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई देते हैं। रिपेयरिंग या नए निर्माण कार्यों के चलते सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण भी लोगों को जाम झेलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल पश्चिमी दिल्ली का भी है। पश्चिमी दिल्ली के नारायणा फ्लाईओवर पर पिछले कुछ समय से मरम्मत का कार्य चल रहा है। रिपेयरिंग कार्य के चलते इसे को बंद किया गया था।

West Delhi Naraina flyover Repair Work Completed

पश्चिमी दिल्ली में खत्म होगा जाम का झाम

नारायणा फ्लाईओवर के बंद होने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन रिंग रोड पर मायापुरी से लेकर बरार स्क्वायर तक गाड़ियों को रेंगते हुए चलना पड़ता है। घंटों-घंटों तक लेगे इस जाम के कारण लोगों का समय बहुत अधिक बर्बाद होता है। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नारायणा फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है और जल्द उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर के खुलते ही लोगों को जाम के झाम से राहत मिलेगी।

End of Feed