Delhi Weather : राजधानी में आसमान से बरस रही आग, 43 डिग्री से ऊपर गया पारा, नजफगढ़ में सबसे ज्‍यादा गर्मी

Delhi Weather : दिल्‍ली पर भीषण गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। यहां पर दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। दरअसल, तेज धूप और गर्म हवा के चलते दिल्‍ली की सड़कें गर्म हो चुकी हैं।

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीट वेव चलने की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा, शहर में पूरे दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां, पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। वहीं, नजफगढ़ में रविवार को 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

​Weather Update, Weather News Update, Delhi Weather Forecast

दिल्‍ली में पड़ रही भीषण गर्मी। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

तेज धूप से तप रहीं सड़कें

दिल्‍ली पर भीषण गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। यहां पर दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। दरअसल, तेज धूप और गर्म हवा के चलते दिल्‍ली की सड़कें गर्म हो चुकी हैं। पीतमपुरा, रोहिणी, बवाना, आयानगर, रिज और पालम अन्य क्षेत्रों में तापमान 43.8 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच था। वहीं, सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक था। पूरे दिन सापेक्ष आर्द्रता स्तर में 25 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत से तीन डिग्री कम है।

End of Feed