हम टकराव से थक गए हैं, 'बड़े भाई' मोदी के साथ काम करना चाहते हैं, दिल्ली के बजट को मंजूरी के बाद बोले केजरीवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2023, 08:58 PM IST

दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, हम कोई झगड़ा नहीं चाहते। हम टकराव से थक गए हैं, क्योंकि इससे किसी का भला नहीं होता।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई टकराव नहीं होता, तो दिल्ली में 10 गुना अधिक विकास हुआ होता। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार काम करना चाहती है, टकराव नहीं। हम टकराव से थक गए हैं, क्योंकि इससे किसी का भला नहीं होता। हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, हम कोई झगड़ा नहीं चाहते।

Arvind kejriwal1

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पीएम को दिया दिल्ली जीतने का मंत्र

केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले शहर के लोगों का दिल जीतना होगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा उसके लिए मंत्र है। उन्होंने कहा कि आप बड़े भाई हैं और मैं छोटा भाई। यदि आप मेरा समर्थन करते हैं, तो मेरी ओर से भी ऐसा किया जाएगा। अगर आप छोटे भाई का दिल जीतना चाहते हैं, तो उसे प्रेम करें।

End of Feed