दिल्ली

बारिश बनी राहत भी और मुसीबत भी; दिल्ली में फिर जलभराव की समस्या, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दिल्ली में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सोशल मीडिया पर नागरिकों ने मानसून प्रबंधन को लेकर नाराजगी जताई है। कई इलाकों में घंटों तक फंसे रहने के बाद लोग बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग करने लगे।

Image

दिल्ली में जलभराव की समस्या

Photo : PTI

Waterlogging in Delhi: दिल्ली में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई। कई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताते हुए दिल्ली की एजेंसियों से बेहतर मानसून प्रबंधन की मांग की। बारिश की वजह से कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दो से ढाई घंटे तक का समय लगा। हालांकि, मिंटो ब्रिज और ओल्ड राजेंद्र नगर जैसे कुछ प्रमुख मार्ग जलभराव से अछूते रहे।

शहर में जलभराव से निपटने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरुवार को कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, मथुरा रोड, रिंग रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की खराब स्थिति रही। जलभराव की 150 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, हालांकि कई स्थानों पर पानी जल्द ही निकल गया। सीलमपुर की सर्विस रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार, देवली और एमबी रोड पर भी भारी जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। लोग बस पकड़ने और घर पहुंचने में परेशान दिखाई दिए। निर्माण समिति के अध्यक्ष जगदीश ममगांई ने कहा कि राजधानी को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए जल निकासी व्यवस्था को सशक्त करने और नई पाइपलाइन डालने की आवश्यकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article