Delhi News: UER-2 के मुंडका टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हल्ला-बोल, जान बचाकर भागे कर्मचारी

बाहरी दिल्ली के यूईआर-2 पर टोल वसूली के खिलाफ यहां के दर्जनों गांवों के लोग मुंडका टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए। यहां पहुंचकर उन्होंने ट्रैफिक रोक दिया। ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देखकर टोल कर्मचारी प्लाजा से भाग गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने टोल को फ्री कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में महत्वपूर्ण सड़क परियोजना UER-2 का उद्घाटन किया था। अब इसी UER-2 को लेकर आज यानी मंगलवार 26 अगस्त को बवाल हो गया। दरअसल बाहरी दिल्ली के यूईआर-2 पर टोल वसूली के खिलाफ दर्जनभर गांवों के लोग मुंडका टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए और ट्रैफिक रोक दिया।

Mundaka Toll Plaza

मुंडका टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हल्ला बोल (फोटो - IANS)

इस विरोध प्रदर्शन में मुंडका के विधायक गजेंद्र दराल भी शामिल हुए, जहां ग्रामीणों ने उनसे सवाल-जवाब किए। ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए टोल कर्मचारी टोल-प्लाजा छोड़कर भाग गए। इस हंगामे के परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने टोल को फ्री कर दिया।

End of Feed