Delhi News: दिल्ली में उबर राइडर बना लुटेरा! युवती से छेड़छाड़ कर लूटा बैग, गिरफ्तार

दिल्ली में युवती से छेड़छाड़ और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने एक उबर राइडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से पुलिस ने एक उबर राइडर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक युवती से छेड़छाड़ कर उसका बैग और नकदी लूट ली थी। आरोपी की पहचान अजय रायल (28) के रूप में हुई है, जो गणेश नगर, पांडव नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से वह स्कूटी भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल उसने वारदात के दौरान किया था।

delhi uber rider

पांडव नगर से उबर राइडर गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला

24 अक्टूबर की दोपहर करीब 3:40 बजे, युवती उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बस द्वारा आनंद विहार ISBT पहुंची थी। वहां से उसने खोडा कॉलोनी जाने के लिए उबर बाइक बुक की। लेकिन आरोपी ड्राइवर ने रास्ता बदल दिया और गाड़ी को कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने युवती से छेड़छाड़ की और जब युवती ने शोर मचाया, तो आसपास की झुग्गियों से दो लोग मदद के लिए बाहर आए। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गया और भागते हुए युवती का बैग छीन लिया, जिसमें करीब 5,000 रुपये नकद और कुछ निजी सामान था। वह युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन युवती ने विरोध किया। बाद में पीड़िता ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed