Tilak Nagar Firing: दिल्ली का तिलक नगर इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जहां एक मिठाई की दुकान पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान वहां मौजूद किसी को गोली नहीं लगी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से 4 खाली कारतूस भी बरामद हुए है। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
रेस्टोरेंट में फायरिंग
ये भी पढ़ें - Lucknow Traffic Advisory: सिपाही भर्ती परीक्षा आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; घर से निकलने से पहले चेक करें Route
बदमाशों ने की 4-5 राउंड की फायरिंग
यह घटना तिलक नगर इलाके के मुख्य बाजार में सिंगला स्वीट्स की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को बाइक सवार दो बदमाश दुकान के सामने रुके और शीशे पर गोलियां चलाईं। बदमाशों ने तकरीबन 4 से 5 राउंड की फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर कई फैमिली बच्चों समेत मौजूद थी। इस वारदात से लोग सहमे हुए हैं। बदमाशों की फायरिंग के बाद दुकान के शीशे में गोलियों के निशान भी बन गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही रास्तों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक यह वजह सामने नहीं आई है कि बदमाशों ने इसी दुकान को अपना निशाना क्यों बनाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
