दिल्ली

E-Rickshaw: अवैध ई-रिक्शा वालों के लिए बुरी खबर, जब्ती के 7 दिन में कुचले जाएंगे वाहन; ये चीजें करनी होंगी दुरुस्त

दिल्ली में अब गैरकानूनी ई-रिक्शा वालों की खैर नहीं है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से तय नियमों के विपरीत संचालित ई रिक्शे जब्त कर 7 दिनों के भीतर नष्ट कर दिए जाएंगे। जानें कैसे बच सकते हैं आप?

Image

E-Rickshaw: अवैध ई-रिक्शा वालों के लिए बुरी खबर, जब्ती के 7 दिन में कुचले जाएंगे वाहन; ये चीजें करनी होंगी दुरुस्त

दिल्ली: अगर, आप भी ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी का जुगाड़ करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अवैध ई रिक्शा की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके तहत अगर, ई रिक्शा के मालिक अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो उन्हें जब्त और गैर रजिस्टर्ड ई रिक्शाओं को महज सात दिनों के भीतर स्क्रैप यानी नष्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, पहले यह नियम 90 दिनों का समय देता था। एक परिववहन अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत पंजीकरण विंडो 90 दिनों की है। लेकिन, चूंकि ये रिक्शा अवैध हैं, लिहाजा इन्हें सात दिन के बाद नष्ट कर दिया जाएगा।

1077 ई रिक्शा जब्त

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गई ई-रिक्शा को एक रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग सुविधा में सौंपने से पहले उन्हें कुचला जाएगा। इसके साथ अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 21 अगस्त तक विभाग ने 1077 ई रिक्शा जब्त किए गए हैं। यानी की रोजाना करीब 50 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, शहर में करीब 1.2 लाख ई रिक्शा पंजीकृत हैं, लेकिन सड़कों पर वास्तविक संख्या से दोगुना नजर आ रहे हैं। ऐसे में इनकी जांच बेहद आवश्यक है।

बिना नंबर प्लेट के चल रहे ई रिक्शा

एक अधिकारी ने बताया कि अपंजीकृत ई-रिक्शाओं में नंबर प्लेट नहीं होती। लिहाजा, ऑनलाइन चालान नहीं किया जा सकता है। ये रिक्शा चालक ट्रांसपोर्ट नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके जिन सड़कों पर अनुमति नहीं है, वहां भी दौड़ाए जा रहे है। इससे आम यातायात धीमा हो जाता है।परिवहन विभाग ने हाल ही उत्तर दिल्ली के बुराड़ी में जब्त ई रिक्शाओं को एक विशेष पिट स्थापित किया। जहां अवैध ई रिक्शा लाए जाएंगे। बुराड़ी, सराय काले खां और द्वारका में तीन पिट हैं, जहां जब्त ई रिक्शा भेजे जाते हैं। लेकिन, इतनी जगह पर्याप्त नहीं है, इसलिए नई जगह चिन्हित की जा रही है।

2012 से दिल्ली में संचालित ई रिक्शा ट्रैफिक जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं। हालांकि, लोगों को सस्ती दर में सवारी कराते हैं। एनबीटी में छपे लेख के मुताबिक, परिवहन अधिकारी के अनुसार, ई-रिक्शा के खिलाफ प्रमुख शिकायतें ट्रैफिक जाम और लंबे टेलबैक के लिए सड़क पर क्लस्टरिंग, बेतरतीब पार्किंग, सड़क यूज पर प्रतिबंधों का उल्लंघन, यात्रियों की अधिकता और कम उम्र के ड्राइवर हैं। साथ ही बिजली चोरी से चार्जिंग की शिकायतें भी अधिक मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article