Delhi: सो रहे लोगों पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से दो लोगों समेत एक कुत्ते की मौत

दिल्ली में रविवार की सुबह आई आंधी की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई। ढाबे के किनारे चैन से सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जो एक पेड़ की डाल टूटने की चपेट में आ गया था। इस हादसे में एक कुत्ते की भी मौत हो गई है।

Delhi News: रविवार की सुबह दिल्ली में आई तेज आंधी की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के आरके पुरम में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। ये हादसा तब हुआ, जब ढाबे पर काम करने वाले दो कर्मचारी सो रहे थे। इस हादसे की चपेट में एक कुत्ता भी आ गया, उसकी भी मौत हो गई। यह हादसा तेज आंधी और बारिश के कारण हुआ, जिसमें एक पेड़ टूटने से बिजली का तार टूटकर सो रहे व्यक्तियों के ऊपर गिर गया।

rk puram 2 people death

पेड़ की डाल गिरने से टूटा बिजली का तार

एक कुत्ता भी आया चपेट में

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आई आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए। इसी दौरान आरके पुरम इलाके में एक पेड़ के टूटने से बिजली का तार भी टूटा और ढाबे पर सो रहे दो कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, हादसे में एक कुत्ता भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।

End of Feed