टीवी एक्टर आशीष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप; दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को रेप के एक मामले में पुणे से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में कपूर ने उसके साथ बाथरूम में यौन उत्पीड़न किया। आरोपी की तलाश के बाद उसे गोवा से ट्रेस कर पुणे से गिरफ्तार किया गया।

Ashish Kapoor Arrest: दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है। आशीष पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है।शिकायत में महिला ने बताया कि घटना 11 अगस्त को हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आशीष कपूर से इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी और वह एक इवेंट मैनेजर हैं। घटना एक प्राइवेट पार्टी में हुई, जो आशीष कपूर के एक दोस्त के घर आयोजित थी। पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने घर के बाथरूम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आशीष के दोस्त और उनकी पत्नी ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Delhi Police Arrests TV Actor Ashish Kapoor

दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को किया गिरफ्तार

पुणे से हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आशीष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। पुलिस को पहले उनकी लोकेशन गोवा में मिली थी, लेकिन वहां पहुँचने से पहले वह वहां से जा चुके थे। इसके बाद उनकी लोकेशन पुणे में मिली, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। आशीष के दोस्त कपिल गुप्ता और रितु गुप्ता को अदालत ने अग्रिम जमानत दी है।

End of Feed