दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, इस दिन खुलेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे के टनल और अंडरपास

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर के हिस्सा का निर्माण पूरा हो गया है। यहां अब ट्रायल रन चल रहा है। इस बीच द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोला जाने वाला है, जिससे दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी।

Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। इन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 5 जून 2025 से द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी अत्याधुनिक टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोल दिए जाएगा। इस अंडरपास और टनल के खुलने से दिल्ली-NCR के ट्रैफिक जाम का झाम झेल रहे लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी और यात्रा सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगी। बता दें कि 29 मई से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन शुरू हो गया था। हाल में मिली जानकारी के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Dwarka Expressway Underpass

दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

बता दें कि 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में है और 10 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में है। 19 किलोमीटर के हिस्से को पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया था। लेकिन 10 किलोमीटर हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस हिस्से के पूरा होने के बाद 29 मई से यहां ट्रायल रन शुरू किया गया। इस रूट का ट्रायल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोज किया जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक प्रवाह, सुरक्षा उपायों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की जा रही है। लेकिन इस बीच 5 जून को टनल और अंडरपास की सुविधाएं जनता के लिए खोल दी जाएंगी। बता दें कि यह परियोजना केंद्र सरकार की स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को आधुनिक तकनीकों के जरिए बेहतर बनाना है।

End of Feed