Delhi Flood: दिल्ली में 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, 2-3 दिनों तक नहीं मिल सकता है पीने का पानी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 13, 2023, 12:44 PM IST

Delhi Flood News: बाढ़ के पानी की वजह से दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह बंद पड़े वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। बाढ़ का पानी दिल्ली में दाखिल हो चुका है। कश्मीरी गेट, लाल किला की ओर आने वाली सड़कें पानी में डूबी हैं।

Delhi Flood News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली के कई इलाको में बाढ़ आ गई है। यमुना नदी का पानी कश्मीरी गेट और लाल किले तक पहुंच गया है। शहरी इलाकों में बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दिया है। इससे दिल्ली सरकार के होश उड़ गए हैं। बाढ़ की वजह से दिल्लीवासियों को पीने के पानी पर संकट बढ़ सकता है। बाढ़ के पानी की वजह से दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह बंद पड़े वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया।

सीएम ने वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, 'यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहाँ सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।'

End of Feed