दिल्ली पुलिस ने रंगदारी वसूलने की साजिश नाकाम, काला जठेड़ी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जनकपुरी इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में रंगदारी वसूलने की साजिश को नाकाम कर बड़ी सफलता हासिल की।

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में एक रेस्टोरेंट से रंगदारी वसूलने की साजिश को नाकाम करते और कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से गिरोह के रंगदारी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

Police

रंगादारी वसूलने वाले काला जठेड़ी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार (फोटो - iStock)

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 18 सितंबर को जनकपुरी स्थित एक प्रतिष्ठान से वसूली की धमकी मिलने पर थाना हरि नगर में मामला दर्ज किया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई ऋत्विक के नेतृत्व में एचसी नीरज दीक्षित, एचसी दिनेश, कॉन्स्टेबल पवन और कॉन्स्टेबल अमित की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इंस्पेक्टर आशु गिरोत्रा और राजौरी गार्डन एसीपी नीराज टोकस के नेतृत्व में काम करते हुए गुप्त सूचनाओं, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। रेड के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनमें से दो आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटे थे। जमानत पर छूटे आरोपी पहले भी रंगदारी व हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल थे।

End of Feed