घोटालों में शामिल कंपनी को SSC एग्जाम की जिम्मेदारी दी गई, परीक्षा तुरंत स्थगित करें; छात्रों के करियर से न खेले केंद्र : मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने SSC एग्जाम को लेकर केंद्र को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि यह एग्जाम कराने की जिम्मेदारी ऐसी कंपनी को दी गई है, जो व्यापमं जैसे घोटाले में शामिल रही है। उन्होंने परीक्षाएं तुरंत स्थगित करने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से गुरुवार 7 अगस्त को SSC परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कुछ शिक्षक मिलने पहुंचे। वे चिंतित थे कि देशभर में लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका था। कारण था, SSC की परीक्षाओं में हो रही भारी गड़बड़ी।

Manish SSC Exam Controversy.

मनीष सिसोदिया ने की SSC एग्जाम्स स्थगित करने की मांग

मनीष सिसोदिया ने शिक्षकों की बात ध्यान से सुनी और कहा, 'मैं केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर विनती करता हूं, 70 लाख मेहनती बच्चों के भविष्य से मत खेलिए।' उन्होंने 13 अगस्त से शुरू होने वाली SSC-CGL एग्जाम को तुरंत स्थगित करने की मांग की। बता दें कि लगभग 30 लाख छात्र उस परीक्षा में बैठने वाले थे और जिन केंद्रों पर परीक्षा होनी है, उनकी हालत बेहद खराब है। कहीं तबेले में परीक्षा हो रही है तो कहीं एक छात्र को ही निरीक्षक बना दिया गया।

End of Feed