Delhi News: चाणक्यपुरी इलाके में स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 02:03 PM IST

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के नेहरू पार्क में इवनिंग वॉक के लिए निकले स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर विनोद बडोला पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में शाम को स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर विनोद बडोला इवनिंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें लूटने के लिए दो बदमाश आए और उन पर अटैक कर दिया। एक बदमाश ने उन्हें नीचे गिराया तो दूसरा बदमाश उनकी चैन खींचने लगा। दोनों में खुब हाथापाई हुई। लेकिन इसमें विनोद बदमाश को पकड़ने में कामयाब हुए। सुचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विनोद बडोला पर हुए अटैक की जांच कर रही है और दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। बता दें कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

Special Cell Encounter Specialist Inspector Attacked in Chanakyapuri Delhi

स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर पर हुआ हमला

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ये मामला चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक एक बदमाश ने उनकी नाक पर मारा, जिससे वह नीचे गिर गए। वहीं दूसरे बदमाश ने उनके गले की चैन को खींचने की कोशिश की। उस दौरान हिम्मत जुटाते हुए इंस्पेक्टर विनोद बडोला ने पिस्टल वाले बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान एक बदमाश पकड़ा गया। इस बदमाश के पास एक पिस्टल मिली है। उसी दौरान मौका देख दूसरा बदमाश भाग निकला। विनोद बडोला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। भागे हुए बदमाश को स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार पिस्टल वाले आरोपी का नाम गौरव है और दूसरे आरोपी का नाम पवन है।

End of Feed