Snowfall Near Delhi: इस ठंड में लीजिए स्नोफॉल का मजा, दिल्ली के पास ही मौजूद हैं ये खूबसूरत जगह

इस ठंड के मौसम में अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। दिल्ली के करीब ही बहुत सी जगहें है जहां पर स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा दिखता है।

Snowfall Near Delhi: सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में बर्फबारी वाली जगहों पर घूमने का तो सभी का मन करता है। बर्फ की सफेद चादर के बीच स्नोफॉल को देखना बिल्कुल जन्नत जैसा एहसास देता है, अगर आप भी इस एहसास को महसूस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली के काफी करीब हैं और यहां पर आपको स्नोफॉल का लुभावना नजारा देखने को भी मिलेगा। इन जगहों पर आप 3-4 दिन में भी आराम से घूम कर वापस आ सकते हैं।

Snowfall

दिल्ली के पास बर्फबारी की जगह (फोटो साभार - ट्विटर)

देवरिया ताल

उत्तराखंड के चोपता में स्थित यह जगह दिल्ली से सिर्फ 450 किमी की दूरी पर है, जहां पर आप एक दिन में ही पहुंच सकते हैं। इस जगह पर आपको दिसंबर से मार्च के बीच बर्फबारी देखने को मिलेगी। स्नोफॉल के अलावा यहां के मंदिरों के भी आप दर्शन कर सकते हैं।

End of Feed